श्री कृष्ण सेवा समिति की ओर से वार्षिक सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शिव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी गीतानंद महाराज ने कहा कि युवाओं पर मोबाइल और इंटरनेट हावी होता जा रहा है। युवाओं ने बुजुर्गों के पास बैठना छोड़ दिया है। उनमें नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसके लिए परिवार के लोगों सचेत होना होगा।
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्रीकृष्ण धाम में श्री कृष्ण सेवा समिति की ओर से वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। हनुमद्धाम के विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के चलते परिवारों में संस्कारों का अभाव होता जा रहा है। रामानुज कोट आश्रम के महंत आचार्य विष्णु महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को विद्या और अर्थ की प्राप्ति के साथ-साथ धर्म को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हरियाणा के गुरुकुल झझर के संचालक आचार्य विजयपाल, समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, स्वामी आनंद स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, शिवानंद महाराज, स्वामी प्रणवानंद महाराज, आचार्य यजवीर शास्त्री आदि ने भी संबोधित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने परमाध्यक्ष आचार्य इंद्रपाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दिनेश राठी ने आश्रम में रसोई एवं डाइनिंग हाल, समिति के अध्यक्ष संजय राठी ने 51 हजार रुपये निर्माण कार्य के लिए प्रदान किए। कार्यक्रम में आचार्य प्रेमशंकर मिश्र, राहुल माहेश्वरी, आचार्य मनोकांत शर्मा हरिद्वार, अनुज शास्त्री, अमित बंसल, मोहित, कल्याण सिंह, महकार सिंह, राणा शास्त्री, मदन पाल सिंह, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।