फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का विरोध
विज्ञापन

खतौली। आबादी के बीच मकान की छत पर लगाए जा रहे मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का मोहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए शिकायती पत्र एसडीएम के नाम सौंपा। उन्होंने जनहित में टावर नहीं लगाए जाने की मांग की। मोहल्ला सराफान में अभिषेक जैन की मकान की छत पर एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। आरोप है था कि टावर लगवाने के लिए किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं ली गई है। मोहल्लेवासी मोबाइल टावर का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को मोहल्लेवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में मोहल्ले में लगने वाले टावर की जानकारी देते हुए उसे जनहित में रोके जाने की मांग की है। एसडीएम के यहां ज्ञापन देने वालों में राकेश जैन, डाक्टर मोहम्मद यासीन, मेहताब, निसार, आशू, शराफत, कोशिब, सुनील, सुधीर जैन, निशांत, मोहम्मद आबिद आदि मोहल्ले के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें