मेरठ रोड पर एमएलसी दिनेश गोयल को स्म्मानित करते अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएलसी दिनेश गोयल का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने नवनिर्वाचित एमएलसी दिनेश गोयल का शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। दिनेश गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से उन्हें सफलता मिली है। मै जिस काबिल हूं, हमेशा समाज के साथ रहूंगा। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा, वीर पाल निर्वाल, ज्ञानचंद सिंघल, नीरज गुप्ता, निशांक जैन, सुखदर्शन बेदी ने विचार रखे। मीनाक्षी चौक के बर्फ खाने में हुए कार्यक्रम में सभासद नवनीत कुच्छल, सुधीर खटीक, सुनील तायल, अनिल कंसल, संजय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, ओम कुमार गर्ग, राधेश्याम सिंघल, सतीश मित्तल, देवेंद्र गर्ग, सुनील गोयल, डॉ. नीतिन जैन आदि मौजूद रहे।