फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला द्वार का शिलान्यास

विज्ञापन
शाहपुर में रामलीला द्वार का शिलान्यास करते विधायक व चैयरमेन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विधायक ने किया रामलीला द्वार का शिलान्यास
विज्ञापन

शाहपुर। विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने सोमवार को कस्बे में श्री रामलीला द्वार का शिलान्यास किया। कस्बे के मेन बाजार में हर वर्ष आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष रामलीला के उद्घाटन समारोह में विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने रामलीला द्वार बनवाने की घोषणा की थी। इसी को लेकर सोमवार को दोनों जनप्रतिनिधियों ने मेन बाजार के मुख्य मार्ग पर विधि-विधान से रामलीला द्वार का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण का काम भी शुरू किए जाने की घोषणा की गई। रामलीला कमेटी के प्रबंधक बालेश सिंघल ने बताया कि इस साल कोरोना संक्रमण के चलते श्रीरामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा, बल्कि परंपरा बनाए रखने के लिए रामायण पाठ होगा। कमेटी संरक्षक श्यामपाल सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, नामित सभासद मणिकांत मित्तल, कपिल सैनी, विजय बंसल, अनिल बंसल और मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें