फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उदघाटन किया

विज्ञापन
बेगराजपुर में स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन करते विधायक विक्रम सैनी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
विधायक ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन किया
विज्ञापन

मंसूरपुर। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने सोमवार को गांव बेगराजपुर तथा घासीपुरा में दो स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन किया। बेगराजपुर प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र काफी खराब हालत में था। सभी कमरों का जीर्णोद्धार कराया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी के लिए आरओ लगाया गया है। ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य केंद्र में अब ओपीडी की सुविधा के साथ अब नॉर्मल डिलीवरी हो सकेगी। गांव घासीपुरा में भी पंचायत घर के भवन में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कराया गया है। विधायक ने इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के अधिकारियों को ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमएस फौजदार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एके सिंह, देवेंद्र सिंह, कुशल कुमार प्रधान, यश गोयल, नंदकिशोर पांचाल, सतीश भगत, बलराज जावेद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें