जानसठ में गरीब लोगों को राहत सामग्री बांटते विधायक विक्रम सैनी।
- फोटो : KHATAULI
विधायक ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी
मुजफ्फरनगर, जानसठ। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने मंगलवार को कस्बे में पहुंचकर गरीबों की मदद करते हुए राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए हम सभी को लॉकडाउन का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग से भी कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की। विधायक ने लॉकडाउन में गरीबों की मदद करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, प्रभात सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।