फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने रैपिड सर्वे टीम को रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। विधायक उमेश मलिक ने कोरोना काल में कोरोना संक्रमित लोगों को चिह्नित किए जाने हेतु रैपिड सर्वे टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित तहसील स्तरीय बैठक में विधायक उमेश मलिक ने एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट व ईओ ओम गिरी तथा बुढ़ाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारियों को कस्बे और गांवों में सैनिटाइजेशन कराने की उचित व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा विधायक ने स्वास्थ्य केंद्रों में दस दस बेड ऑक्सीजन सहित व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में भाजपा महामंत्री विनीत कात्यान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सहित भारद्वाज हॉस्पिटल व सोमा हॉस्पिटल के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें