मीरापुर। नवनिर्वाचित विधायक मितलेश पाल के मीरापुर पहुंचने पर व्यापारियों व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व डीजे और गाड़ियों के काफिले के साथ नगर में विजयी जुलूस निकाला। उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद मिथलेश पाल काफ़िले के साथ सबसे पहले मीरापुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ ने फूलमालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित विधायक का नगर में ढ़ोल-नगाड़ो व डीजे के साथ विजयी जुलूस निकाला गया। विजयी जुलूस के दौरान नागरिकों व व्यापारियों ने विधायक का स्वागत किया। डॉ. मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, भाजपा नेता अभिषेक गर्ग, राजेन्द्र रस्तौगी, संजय गिरी, रूप सिंह प्रजापति, ब्रजपाल चौधरी, अरुण कुमार, सुरेन्द्र कुमार, कृष्ण खटीक, सतीश चावड़ी सौरभ शील आदि मौजूद रहे।