फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर के बाहर बैठे युवक को समझकर पीटा

Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव कवाल निवासी युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति गुस्से में अपने घर के बाहर आकर बैठ गया। पत्नी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर सो गई। इसी बीच गांव में पहरा दे रहे ग्रामीणों की नजर उस युवक पर पड़ी। अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं हो सकी और ग्रामीणों ने चोर समझकर शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीण उस युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख जान बचाने के लिए वह नजदीकी खेत में जा घुसा। ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़कर अंधेरे में ही पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित युवक को लेकर रोशनी में पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उसकी पहचान गांव निवासी युवक के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें