1-लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए मिशन वंदे मातरम ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक कुमार ?
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। शुगर मिल मंसूरपुर निवासी वंदेमातरम दा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष दीपक कुमार तथा कोषाध्यक्ष पंपी कुमार धनगर ने बताया कि संस्था रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है। जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराती है। कोरोना काल में भी संस्था ने दर्जनों रक्त दान शिविर लगाकर उत्कृष्ट कार्य किया। संस्था के सराहनीय कार्य को देखते हुए 26 मार्च को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के एडीजीपी विनोद कुमार ने संस्था को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड से सम्मानित किया।