लापता किशोर मिला, परिजनों को सौंपा
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। मंगलवार दोपहर बाद गांव जोहरा के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी 15 वर्षीय विशाल पुत्र रामकुमार घर से अचानक गायब हो गया है। पुलिस तुरंत उसकी तलाश में लग गई। मंगलवार की रात 10 बजे मंसूरपुर फ्लाईओवर पर वह घूमता हुआ मिल गया। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि विशाल बिना बताए घर से घूमने के लिए चला गया था, जिसको सकुशल घर भेज दिया गया है।