लापता बच्ची छपार पुलिस द्वारा बरामद के बाद अपने पिता के साथ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लापता चार साल की बच्ची पड़ोसी गांव में मिली
मुजफ्फरनगर, छपार। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी गुलफाम की बेटी का निकाह चार दिन पूर्व गांव छपरा निवासी शमीम के बेटे के साथ हुआ था। सोमवार को गुलफाम अपनी चार साल की बेटी रानी के साथ नवविवाहित बेटी को लेने छपरा आया था। छपरा में शमीम के घर के बाहर खेलते हुए बच्ची भटककर पड़ोस के गांव सिमरथी में जा पहुंची, जहां बच्ची को लावारिस भटकते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, छपरा में बच्ची के लापता होने से हड़कंप मच गया। इसी दौरान परिजन बच्ची की गुमशुदगी की सूचना देने थाने पहुंचे तो बच्ची के सिमरथी में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बच्ची को सिमरथी से लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।