फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बदमाशों ने दो ग्रामीणों से बाइक और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। कढ़ली-सिकंदरपुर मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने दो ग्रामीणों को आतंकित कर बाइक और मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव कढ़ली निवासी देवेंद्र और संजीव सोमवार की रात करीब दस बजे गांव सिकंदरपुर में किसी परिचित को छोड़ने के लिए गए थे। लौटते वक्त रास्ते में कार में सवार चार बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनसे बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर वारदात स्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने बदमाशोंं की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में नजर आए लुटेरे
पुलिस ने गांव जसौला में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें बदमाश कार और बाइक के साथ नजर आ रहे है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सीओ डाॅ रविशंकर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें