फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की

विज्ञापन
खतौली के गांव तिगाई में अंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर मौके पर मौजूद लोग तथा पु
विज्ञापन
गांव मुबारिकपुर तिगाई का मामला, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाई, प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव मुबारिकपुर तिगाई में शरारती तत्वों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात में खंडित कर दिया। इससे गांव में आक्रोश बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही नई प्रतिमा भी लगवाई। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।
गांव मुबारिकपुर तिगाई में जीटी रोड के निकट मुख्य मार्ग पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई हैं। शनिवार की रात शरारती तत्वों ने इस प्रतिमा को खंडित कर दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गुस्साएं लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने नई प्रतिमा मंगवाकर उसी स्थान पर लगवाई। प्रधान विपिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली
पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में सीसीटीवी की फुटेज खंगाली हैं। इसमें एक व्यक्ति प्रतिमा के जाल का कुंडा तोड़ता दिखाई दे रहा हैं। दो व्यक्ति उसके पास खड़े नजर आ रहे हैं। आरोपी प्रतिमा की गर्दन को अपने साथ जीटी रोड की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस शरारती तत्वों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद काफी लोग एकत्र होने लगे थे। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए शांति व्यवस्था बनाएं रखी। नई प्रतिमा लगाए जाने तक पुलिस बल गांव में ही मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें