गांव कटिया प्राथमिक विद्यालय में हेराफेरी कर काटे गए पेड़ व टूटी दीवारें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पेड़ कटान के नाम पर हेराफेरी, क्षतिग्रस्त हो गया भवन
मुजफ्फरनगर, मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया में प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ कटान के नाम पर हेराफेरी की चर्चा है।
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में यूकेलिप्टस के लगभग 89 व जामुन के दो पेड़ खड़े हुए थे। इन 91 पेड़ों का मूल्यांकन कराया गया, लेकिन तब पेड़ों का कटान नहीं हुआ। इसी दौरान विद्यालय परिसर से आठ वृक्ष कम हो गए। अब वृक्षों की संख्या 83 करते हुए उनका दोबारा मूल्यांकन कराया गया । ठेके छोड़ने जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रधान ने दूसरे ठेकेदार को पेड़ कटान का ठेका छोड़ दिया। उधर, प्रधान का कहना है कि विद्यालय में 83 पेड़ मौजूद थे, जिसमें 81 पेड़ यूके लिप्टिस व दो पेड़ जामुन के थे। इनकी नीलामी पांच लाख रुपये में छोड़ी गई है । एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर किसी प्रकार का घोटाला पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।