मिरगपुर में अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते सपा जिलाध्यक्ष चौधरी र?
- फोटो : DEVBAND
कबड्डी में पहले दिन मिरगपुर ने चंदेना कोली को हराया
देवबंद। गुरु बाबा फकीरादास की स्मृति में शुक्रवार को मिरगपुर गांव में अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने किया। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की करीब 50 टीमे भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शारीरिक मजबूती मिलती है। जिससे शरीर में नई उर्जा का संचार होता है। हमें गुरु बाबा फकीरा दास के पदचिंन्हों पर चलते हुए उनकी शिक्षा का अनुसरण करनी चाहिए। गन्ना समीति के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रविंदर कुमार ने कहा कि बाबा फकीरा दास की शिक्षा का पूरा गांव अनुसरण करता है। कार्यक्रम में अमित गुर्जर रिषिपाल, डा. अजित सिंह, तौफीक जग्गी, नरेंद्र पंवार, पदम सिंह, कृष्ण पाल, शिव कुमार प्रधान, अमित खरी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पहले दिन मिरगपुर और चंदेना कोली की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मिगरपुर की टीम 25 व चंदेना कोली की टीम 20 अंक हासिल कर सकी। इस प्रकार मिरगपुर ने चंदेना कोली की टीम को 5 अंक से पराजित किया।