फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग ने देवबंद सीओ को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग ने देवबंद सीओ को किया तलब
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद। थीतकी गांव में शिया समुदाय के जीशान हैदर की मौत के मामले में 11 माह बाद भी कार्रवाई चल रही है। यूपी अल्पसंख्यक आयोग ने मामले में सीओ देवबंद को 26 जुलाई को साक्ष्यों सहित आयोग के समक्ष पेश होने को निर्देशित किया हैं। इस संबंध में आयोग के सचिव शकील सिद्दीकी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के पत्र भेजा है।
थीतकी गांव निवासी अफरोज ने अल्पसंख्यक आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि चार सितंबर 2021 को पुलिस उसके पति जीशान हैदर को घर से बुलाकर ले गई और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस का कहना था कि गोकशी की सूचना पर जंगल में छापा मारा गया था। जिसमें जीशान हैदर भागते समय अपने ही तमंचे से चली गोली लगने से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में अफरोज ने तीन उपनिरीक्षक व 13 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरोज ने केंद्र व राज्य सरकार के अलावा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग व यूपी अल्पसंख्यक आयोग में इंसाफ के लिए गुहार लगाई थी। तभी से इसमें लगातार कार्रवाई चल रही है। बुधवार को यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सचिव शकील सिद्दीकी ने पत्र भेजकर सीओ देवबंद को साक्ष्यों सहित आयोग के समक्ष पेश होने को निर्देशित किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना को दंडनीय अपराध माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें