मुजफ्फरनगर। नई मंडी रेलवे रोड पर नाला बंद कर सड़क निर्माण कार्य का राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभासद विपुल भटनागर के साथ निरीक्षण किया।
नई मंडी में रेलवे लाइन के साथ एक खुला नाला था जो की नई मंडी वासियों के लिए गंदगी का मुख्य कारण था। बारिश के समय उसके कारण गंदगी घरों तक पहुंच जाता था। सभासद विपुल भटनागर के प्रयासों से केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बलियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के द्वारा इसे बंद कराने का निर्णय लिया गया था, जो आवास विकास के द्वारा ह्यूम पाइप डाल कर बंद कर दिया गया है। नाले पर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभासद विपुल भटनागर व मोहल्ले वासियों के साथ इसका निरीक्षण किया। मौके पर राजेश भाटिया, पराग महेश्वरी, अतुल, अजय मित्तल, राजीव गोयल, उमेश गोयल, संजय मोहन, हिमांशु बंसल, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।