फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंत्री जी...मेरा मकान कच्चा है, कभी भी गिर जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगले पर जन समस्याएं सुनी। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गांव मलीरा की राखी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका कच्चा मकान है, कभी भी गिर सकता है। वह महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रही है। मंत्री ने अधिकारियों को संबंधित योजना में लाभ देने के निर्देश दिए। 230 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 82 का मौके पर निस्तारण किया गया। मंत्री ने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सिंचाई विभाग के बरला बंगले पर मंत्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम सोमवार को जन समस्याएं सुनी जाएंगी। लोगों को सस्ता न्याय मिले। पिछले प्रार्थना पत्र के बारे में अधिकारियों से समाधान के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

कल्लनपुर की शर्मिला ने भी मकान की समस्या बताई। गांव कासमपुर के संजय ने जमीन के विवाद, मनोज कुमार ने चकबंदी और मलीरा के रमेश व बहेड़ी के आरिफ ने बिजली की समस्या रखी। एसडीएम निकिता शर्मा, सीओ सदर राजू कुमार साव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। चेतावनी दी गई कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर मनोज त्यागी प्रधान छपार, जाकिर त्यागी, घसीटू त्यागी, राहुल गुर्जर, रहतू सिंह, बसारत पूर्व चेयरमैन, आजाद फरीदी, इरफान त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें