फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंत्री जी...सलेमपुर में जल निगम ने डेढ़ साल से नहीं भरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के सामने पीड़ा लेकर पहुंचे फरियादियों ने कहा कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सलेमपुर के ग्रामीण ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से जल निगम की टीम ने गांव में गड्ढे ही नहीं भरे हैं। प्रदेश के केबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर अधिकारियों के साथ जनसमस्याएं सुनीं। 150 शिकायती पत्र आए, जिनका एक सप्ताह में जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए। सेठपुरा गांव के ग्रामीणों ने गांव में बरातघर बनवाने की मांग रखी। भूराहेड़ी गांव के सतीश कुमार ने मंत्री को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से वह मकान बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

भोजाहेड़ी गांव के ग्रामीणों ने पुरकाजी पुलिस पर आरोप लगाया कि चार लोगों को पकड़कर जुए में फर्जी नामजद कर दिया गया।
सलेमपुर के सुरेन्द्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने जल निगम की टंकी के गड्ढे डेढ़ वर्ष से न भरने आदि की शिकायत की। बसेड़ा के ग्रामीणों ने गांव में लगातार नलकूपों में चोरी की घटनाएं होने, छपार पुलिस पर कार्यवाही में कोताही बरतने का आरोप लगाया। खाईखेड़ी के ग्रामीणों ने गांव में गरीब लोगों के मकान न बनने व अपात्र लोगों के मकान बनने की शिकायत रखी। बरला के ग्रामीणों ने गांव में सरकारी अस्पताल होने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की। पुरकाजी के पूर्व सभासद नफीस फरीदी समेत लोगों ने पुरकाजी के लेखपाल की शिकायत कर उनका स्थानांतरण के बावजूद कार्यवाही न होने की शिकायत रखी।
धर्मेंद्र राठी ने अलबांसपुर के रास्ते की शिकायत की। इस दौरान मेघा चंदन गांव की महिलाएं बैनर लेकर मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचीं। आरोप लगाया कि एक कंपनी ने उनकी खेती की जमीनों पर नाजायज कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सदर राजू कुमार साव, तहसीलदार सदर राधेश्याम के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अगली सुनवाई के दौरान फिर यह समस्याएं दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर विनय मित्तल, संदीप चेयरमैन, श्याम सिंह प्रधान, बबलू त्यागी, ऋषिपाल मुनि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें