फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, सुबह कोहरा, दिन में धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में धूप खिली।
विज्ञापन

शीत लहर से रात का न्यूनतम तापमान घट रहा है। दो दिन से न्यूनतम मौसम पांच डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। शीतलहर चलने और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने से आम जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ रही है और सुबह नौ बजे तक यही स्थिति है। सर्दी और कोहरे के चलते आम जनता की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में सूरज निकलने से आम जनता को राहत जरूर मिल रही है। सर्द हवा चलने से दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें