फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलिंग मिल से लाखों रुपयों की नकदी चोरी

विज्ञापन
जानसठ के गांव सालारपुर में रोलिंग मिल में लाखों रुपयों की चोरी होने पर मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रोलिंग मिल से लाखों रुपयों की नकदी चोरी
विज्ञापन

जानसठ। रोलिंग मिल की दीवार में कुंबल करके चोरों ने ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लाखों की नकदी चोरी कर ली। सीओ ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल कराई। गांव पिमौड़ा निवासी शाहनजर ने बताया कि गांव सालारपुर के बीच उनकी नेशनल रोलिंग मिल स्थित है। बुधवार रात में मिल में बने ऑफिस की अलमारी में वे नौ लाख आठ सौ रुपये रखकर ताला बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब सफाई कर्मी रोलिंग मिल के ऑफिस की सफाई करने आया तो अंदर से लॉक लगा हुआ था। उसने गार्ड को बुलाया। गार्ड ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसे शक हुआ उसने मालिक को सूचना दी। सूचना पर मालिक शाहनजर पहुंचे। उन्होंने देखा तो पीछे खेतों की ओर की दीवार टूटी हुई है। अंदर जाकर देखा तो ऑफिस में रखी अलमारी के ताले तोड़कर लॉकर में रखे लाखों रुपये चोरी कर ले गए। मालिक शाह नजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर सीओ शकील अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच कराई। पीड़ित रोलिंग मालिक शाहनजर ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें