फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी मोहित का आज सुबह आएगा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्यकर्मी मोहित का आज सुबह आएगा शव
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी सैन्यकर्मी मोहित बालियान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। शव शनिवार शाम तक भी गांव में नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सेना मुख्यालय से हुई वार्ता में मोहित का शव रविवार सुबह छह बजे तक गांव में आने की संभावना है। उधर, एसपी देहात नेपाल सिंह शनिवार को सैन्यकर्मी के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद एसपी देहात ने सैन्यकर्मी का अंतिम संस्कार किए जाने वाले खेत का भी निरीक्षण किया। वहीं, सैन्यकर्मी के परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का शनिवार को भी उनके घर पर तांता लगा रहा। भाकियू से गौरव टिकैत के साथ ही पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने भी मोहित बालियान के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें