हाईवे से भी प्रवासी श्रमिक गुजरने को मजबूर
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। नेशनल हाईवे बाईपास से ही प्रवासी श्रमिक गुजर रहे हैं। झारखंड निवासी मदन सिंह, रोशन सिंह, भुवनेश्वर, सरोज डुंगडुंग, अविनाश डुंगडुंग, सोमेश्वर, पाबेरुश, फिल्मोन टोपो, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार, हीरा शाही, एस्तोमिहि खाखा, असीम आदि प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर केबल बिछाने के काम में लगे थे। लॉकडाउन के बाद से उनको रोटियों के भी लाले पड़ने लगे। ये सभी लोग यहीं फंस गए। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली तो वे पैदल की अपने घर की ओर निकल पड़े।