फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नृत्य व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल व प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने दीप प्रज्जवलित किया। नर्सरी व एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश, लक्ष्मी व सीता-राम स्वरूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विराज, गर्व, दिव्या, आराध्या, वंश, अक्षित, इष्ट, अनन्या, नंदिनी आदि बच्चों ने नुक्कड़ नाटिका से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए और बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर वंशिका, डिम्पल, शलिनी मित्तल, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें