एसडीएम को ज्ञापन देते पंजाबी समाज के लोग
- फोटो : DEVBAND
रेलवे रोड की मरम्मत के लिए दिया ज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रेलवे रोड की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।
बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि देवबंद के मुख्य मार्ग रेलवे रोड पर गड्ढे बन गए है। कुछ स्थानों पर पेयजल की पाइपों से लीकेज हो रही है, जिससे सड़क उखड़ गई है। डिवाडर का पेंट भी भद्दा व पुराना पड़ चुका है लेकिन नगर पालिका अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से रेलवे रोड की मरम्मत कराकर सौंदर्यीकरण की मांग की। एसडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर फोरम के सरंक्षक सेठ कुलदीप कुमार, मंडल प्रभारी गुरजोत सिंह सेठी, नगर प्रभारी बलदीप सिंह, सह प्रभारी राजेष अनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद