फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ब्रजभूषण शरण की संसद से तुरंत रद्द हो सदस्यता : रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में महिला पहलवानों के समर्थन में दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में रालोद भी आगे आई है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर हुई और पॉस्को एक्ट भी लगा है। ऐसे में ब्रजभूषण सिंह की संसद की सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएं। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह का नार्को टेस्ट भी कराया जाएं, ताकि उनके सारे अपराध सबके सामने आ सके। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि वह धरने पर बैठी महिला पहलवानों को बुलाकर उनकी बात सुने और उनका धरना खत्म कराने का कष्ट करें।
विज्ञापन

विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि यह बड़े दु:ख की बात है कि गोल्ड मेडल लाने पर पीएम मोदी उन्हीं पहलवानों से बात करते है, लेकिन अब उनसे बीजेपी का एक प्रतिनिधि भी बात करने को तैयार नहीं है। दुर्भाग्य की बात है कि महिला पहलवानों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, संगठन महासचिव अजीत राठी, सत्यवीर वर्मा, उदयवीर सिंह, विकास कादियान, रविंद सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


तो धरने पर बैठेंगी महिलाएं
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया ने भी अपनी कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर महिला पहलवानों के समर्थन में पीएम मोदी के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर बैठी महिला पहलवानों को अगर जल्द ही इंसाफ नहीं मिलता है तो उनके संगठन की महिलाएं भी धरना शुरु करेंगी। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए धरने को खत्म कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें