जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात 31 तक बंद
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जेल प्रशासन ने भी 31 मार्च तक बंदियों की मुलाकात पर पाबंदी लगा दी है। अब 31 मार्च तक बंदियों से कोई भी मुलाकात करने नहीं आएगा। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि यह निर्णय बंदियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लिया गया है। इस बीच यदि किसी बंदी के साथ कोई इमरजेंसी हुई तो ही उसके परिजन से मुलाकात कराई जाएगी, अन्यथा मुलाकात बंद रहेगी। उन्होंने बंदियों के परिजनों से घरों में रह कर अपने और परिवार को सुरक्षित व स्वस्थ रखने की अपील की है।