फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लखनऊ पंचायत के लिए भाकियू तोमर की सिमरथी में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। लखनऊ में होने वाली भारतीय किसान यूनियन तोमर की पंचायत को सफल बनाने के लिए गांव सिमरथी में जिला सचिव भीम सिंह के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि चार नवंबर को किसानों पर फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय पर पंचायत की जाएगी और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब संगठन अपनी पंचायत जारी रखेगा। गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल किया जाए, बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, युवाओं को रोजगार दिया जाए, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। तोमर ने कहा किसान तीन नवंबर को नौचंदी ट्रेन से शाम को लखनऊ कूच करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष एहसान बालियान, आकिल राणा, अंकित गुर्जर, अजय त्यागी, शहजाद मलिक, सोनू चौधरी, जितेंद्र, मोनू धीमान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें