फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा मीरापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज करा दी है। विधानसभा को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। आरएएफ ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। बिजनौर और मेरठ जनपद की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उपचुनाव में तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने 151 मतदान केंद्र और 328 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा को छह जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंप दी गई है। 20 नवंबर को मतदान के बाद ईवीएम को शहर के कूकड़ा रोड स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। शुक्रवार को यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था की गई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को 19 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 20 से 23 नवंबर तक कूकड़ा मंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यहीं पर 23 नवंबर को उपचुनाव की मतगणना कराई जानी है। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें