- उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पालिका प्रशासक ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासक सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता मीनाक्षी वर्मा को कार्यवाहक प्रधानाचार्या के पद पर बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन ने कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीनाक्षी वर्मा को शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर प्रवक्ता सुमित्रा को कार्यवाहक प्रधानाचार्या बनाया गया था। बाद में जब मीनाक्षी वर्मा की बहाली हुई तो उन्हें प्रवक्ता पद पर ही रखा गया। उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका की। न्यायालय ने उनकी बहाली कार्यवाहक प्रधानाचार्या के पद पर करने के लिए कहा। जब न्यायालय के आदेश का पालन नहीं हुआ तो वह न्यायालय की अवमानना को लेकर लेकर न्यायालय पहुंची। इस संबंध में 14 नवंबर को न्यायालय ने फिर से आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मीनाक्षी वर्मा को फिर से कार्यवाहक प्रधानाचार्या के पद पर बहाल कर दिया गया है।