फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लिंग परिवर्तन के मामले में मेडिकल कॉलेज पर साजिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में लिंग परिवर्तन के मामले में पीड़ित के पिता ने कॉलेज पर साजिश रचने का आरोप लगाया। पीड़ित के पिता का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा में लगे युवक ने गलत तरीके से उसका आधार कार्ड लिया है। बाद में पता चला कि वह मेडिकल कॉलेज का प्रशिक्षु है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित के पिता ने सीएमएस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में उसके बेटे का इलाज चल रहा है। इस दौरान एक स्वाथ्स्यकर्मी ने उनसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र मांगे, जो उन्होंने दे दिए। बाद में पता चला कि जिसे प्रमाण पत्र दिए, वह मेडिकल कॉलेज का ही प्रशिक्षु है। आरोप लगाया कि उसके प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग किया जा सकता है। जिन लोगों ने उसके बच्चे के साथ ऐसा किया है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसके पिता का नाम भी गलत दर्शाया गया है।

क्या था मामला

गांव सांझक निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि भोपा रोड स्थित पेपर मिल में तीन साल पहले काम करने के लिए गया था। यहां पर उसकी दोस्ती सोरम गांव निवासी फोरमैन ओमप्रकाश से हुई। आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर कुकर्म किया। तंत्र-मंत्र की क्रिया भी की। आरोपी उसे बहला फुसलाकर चार जून को दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गया जहां बाथरूम में ले जाकर कुकर्म किया। आरोप है कि डॉक्टर रजा से मिलकर छह जून को उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि तुम्हें लड़के से लड़की बना दिया है। होश में आने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में दोस्त और डॉक्टर समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें