फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनियों पर एमडीए ने चलाया महाबली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बिना आबादी दर्ज कराए प्रॉपर्टी डीलर ने कस्बे में अवैध कालोनियां काटने का काम शुरू कर रखा है। प्रॉपर्टी डीलरों ने एमडीए से भी नक्शा पास नहीं कराया। इसी के मद्देनजर एमडीए तथा प्रशासन की टीम ने पुलिस को साथ लेकर संयुक्त रूप से अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराया।
विज्ञापन

एमडीए के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, अवर अभियंता योगेश शर्मा ने विभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस तथा नायाब तहसीलदार अुर्जन सिंह, हल्का लेखपाल संजय चौहान को साथ लेकर कस्बे में की जा रही अवैध प्लाटिंग को चिंहित कर उन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। टीम ने तहसील रोड़, शमशान घाट मार्ग, बुढ़ाना रोड पर काटी जा रही अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। अवर अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। बिना नक्शा पास किए निर्माण कराए जा रहे हैं, कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें