फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एमडीए ने बिना मानचित्र पास कराए बनाई तीन मार्केट सीज की

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्केट में नाराज दुकानदारों ने हंगामा भी किया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर में मानचित्र पास कराए बिना ही तीन मार्केट का निर्माण कर दिया गया। मंगलवार को एमडीए ने तीनों मार्केट सीज कर दी। नोटिस भी चस्पा किया है। एक मार्केट में नाराज दुकानदारों ने हंगामा भी किया।

एमडीए के जेई राजीव कोहली ने बताया कि जीटी रोड पर पालिका बाजार के समीप, मिट्ठू लाल मोहल्ले और कानूनगोयान में बनाई गई तीन मार्केट को सीज कर दिया। कानून गोयान में मार्केट में बैठे दुकानदारों को जब दुकानें बंद करने के लिए कहा गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। कहना था कि उन्होंने दुकान मालिक को पूरे रुपये देकर और स्टांप शुल्क देकर दुकानें ली है। दुकानें बंद कर देंगे तो उनके परिजन कहा जाएगें। काफी देर चले हंगामे के बाद मार्केट को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई के मुताबिक सीज की गई मार्केट का मामला 2021 से चल रहा था। मार्केट स्वामी ने नियत तिथियों में शमन कराने के लिए न तो मानचित्र प्रस्तुत किया और न ही कोई साक्ष्य प्रस्तुत किए। इस कारण तीनों मार्केट सीज की गई। नोटिस भी चस्पा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें