फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आर्थिक दिवस के रूप में बनाया जाएगा मायावती का जन्मदिन

Thu, 28 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को बसपा आर्थिक दिवस के रूप में मनाएगा। पश्चिम के प्रभारी सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। सूबे को आर्थिक शक्ति के तौर पर बसपा ने ही स्थापित किया था।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। सहारनपुर मंडल प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में प्रत्येक वर्ग का लाभ हुआ। प्रदेश ने आर्थिक विकास किया। किसानों को पर्याप्त गन्ना मूल्य दिया गया। हर बार गन्ने के दाम बढ़ा गए। मजदूरों और महिलाओं के हितों की रक्षा की गई। कार्यकर्ता लोकसभा चुना की तैयारी में जुट जाएं। मजबूत प्रत्याशियों के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आह्वान भी किया गया। इस मौके पर प्रेमचंद गौतम, सत्यप्रकाश, जीत सिंह, इंतजार अली, प्रशांत गौतम, मनोज कुमार, जगपाल सैनी, उदयवीर सिंह, नफीस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें