फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना सलमान मंसूरपुरी होंगे दारुल उलूम के नए उस्ताद

विज्ञापन
मौलाना सलमान मंसूरपुरी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना सलमान मंसूरपुरी को संस्था का उस्ताद नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शूरा सदस्यों ने तालीम, नए दाखिलों के साथ ही निर्माण कार्योँ को लेकर विचार विमर्श भी किया। मंगलवार को दारुल उलूम के मेहमानखाने में आयोजित हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों से बंद प्रवेश को नए सत्र में लेने का निर्णय लिया, साथ ही तालीमी निजाम को बेहतर बनाने के लिए चर्चा की। इसके साथ ही छात्रों के रहन सहन और संस्था में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया। वहीं, नई नियुक्ति करते हुए मदरसा शाही मुरादाबाद के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सलमान मंसूरपुरी को दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद पद पर नियुक्ति किया गया। कर्मचारियों की वेतनवृद्धि, छात्रावास में रहने की क्षमता के हिसाब से लेने को मंजूरी दी। इसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, मौलाना बदरुउद्दीन अजमल, मौलाना अरशद मदनी, मौलाना इस्माइल मालेगांव, मौलाना हकीम कलीम उल्लाह, मौलाना महमूद राजस्थानी, मौलाना आकिल सहारनपुर, मौलाना सय्यद हबीब बांदा, मौलाना मो. आकिल, मुफ्ती शफीक और मौलाना अबदुसमद, मौलाना रहमतुल्ला, मौलाना अलीम फारुकी, मौलाना अनवारुल रहमान बिजनौरी, मौलाना मियां अंजर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें