एटूजेड पर निर्माण किया गया नाला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रेलवे फाटक से एटूजेड तक श्रीराम कॉलेज रोड पर नाला बन जाने से यहां पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी। मुजफ्फरनगर यहां 40 लाख की लागत से नाले का निर्माण करा रहा है।
एटूजेड चौराहे से लेकर रेलवे फाटक तक सड़क से निकलना आम आदमी के मुश्किल बना हुआ था। बीते तीन वर्षों से इस सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से इस क्षेत्र के लोग लगातार मांग कर रहे थे कि समस्या का निदान करें। समस्या को देखते हुए एमडीए को नाला निर्माण के लिए कहा गया था।
एमडीए ने रेलवे फाटक से लेकर एटूजेड रोड तक नाले का निर्माण स्वीकृत किया और इसके बाद निर्माण प्रारंभ हुआ। 40 लाख की लागत से इस नाले का निर्माण कार्य हो रहा है। इस समय अंतिम स्टेज पर कार्य है। यह नाला बन जाने से एक तरफ का पानी सड़क पर नहीं जाएगा। दूसरी तरफ नाला पहले से बना था उसे ठीक कराया जा रहा है। इस नाले के ठीक होते ही सड़क पर पानी आना बंद हो जाएगा। एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि नाला निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। यहां के लोगों का कहना है कि जिस जगह पानी भरता है यह काफी गहराई में है। इस जगह का भराव भी होना चाहिए। यहां भराव के बाद ही पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगा।