तितावी में आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोमांचक मुकाबले में तितावी ने जीता मैच
तितावी। स्व. मास्टर इंद्रपाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल में तितावी और फुगाना की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। तितावी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 140 रन बनाए। फुगाना की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो ओवर शेष रहते यह मैच सात विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज अविनाश रहे। ग्राम प्रधान बाबूराम उर्फ राजबल ने 15 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 7100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायर धर्मेंद्र राठी व रुचिन रहे। इस मौके पर मास्टर अमेश, अंजिल पिंटू आदि उपस्थित रहे।