फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्पीड़न के खिलाफ लखनऊ तक साइकिल मार्च निकालेगा राजमिस्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव खलवाड़ा के राजमिस्त्री समंद्र सैन ने जिला मेरठ की तहसील सरधना के ग्राम सचिव पर उसकी मजदूरी के एक लाख 96 हजार रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित राजमिस्त्री का कहना है कि वह सोमवार से जानसठ के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से साइकिल मार्च निकालकर लखनऊ पहुंचेगा। लखनऊ में वह मुख्यमंत्री से मिलेगा और सचिव कि खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा।
शनिवार कोगांव कलवाड़ा निवासी राजमिस्त्री समंद्र सैन ने पत्रकारों से वार्ता में बातया कि वर्ष 2018 से 2020 में तहसील सरधना के गांव कपसाढ़ के तत्कालीन ग्राम सचिव ने उसे लिखित और मौखिक संविदा करार करते हुए 91 शौचालय बनाने का ठेका दिया था।यह ठेका लगभग आठ लाख 70 हजार रुपये में लिया गया था। आरोप है कि ग्राम सचिव पर करीब एक लाख 96 हजार 630 रुपये मजदूरी ठेके के बकाया हैं। अभी तक उसको मजदूरी का बकाया रुपया नहीं मिला है। इससे उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इस संबंध में मेरठ में जिला पंचायत राज अधिकारी से भी कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कहना है कि वह अब सोमवार से जानसठ के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर से साइकिल द्वारा मार्च निकालेगा। सबसे पहले वह मेरठ के जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में पहुंचेगा। शिकायत दर्ज कराने के बाद अगर समाधान नहीं होता है, तो वह सीधे लखनऊ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्राम सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें