फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: युसूफपुर में हर आंख नम, शहीद के पार्थिव शरीर पर बरसाए फूल

Sun, 25 Dec 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सिक्किम हादसे में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के जवान का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों और भारी भीड़ की मौजूदगी में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने जवान लोकेश अमर रहे के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
शहीद जवान की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के हादसे में शहीद हुए सेना के नायक लोकेश सहरावत की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग गांव पहुंच गए हैं। हर आंख नम है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। शहीद की अंतिम यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन



ग्रामीण सुबह ही मुजफ्फरनगर बाईपास पर पहुंच गए थे। यहां से अंतिम यात्रा गांव के लिए शुरू हुई। जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं। निजी जमीन पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस भी गांव में मौजूद है।

लोकेश 2013 में जबलपुर से 25 ग्रेनेडियर ( सेना ) में भर्ती हुआ था। व एक माह की छुट्टी पूरी कर दस दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था। लोकेश किसान उदयवीर का इकलौता बेटा था जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नायक लोकेश की लगभग ढाई वर्ष पूर्व तनु के साथ शादी हुई थी। उनके कोई संतान भी नहीं है। बड़ी बेटी रश्मि शादीशुदा है। मां कुसुम सहित समस्त परिवार का रोते रोते बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें