फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सुहागिनों ने रचाई मेहंदी, बिखरे खुशियों के रंग

Wed, 01 Nov 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में कपड़ों की दुकान, सराफ की दुकान, चूड़ी और शृंगार की दुकानों पर भीड़ रही
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। करवा चौथ के लिए दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। मेहंदी लगवाने के लिए सुहागिनों की भीड़ रही। पूजा का सामान और अन्य खरीदारी के लिए भी महिलाएं बाजार में पहुंचीं। शहर के प्रमुख बाजार और कॉलोनियों में सजने संवरने के लिए पार्लरों के सामने विवाहिताओं ने मेहंदी लगवाई।

शहर में कपड़ों की दुकान, सराफ की दुकान, चूड़ी और शृंगार की दुकानों पर भीड़ रही। करवा चौथ के लिए तस्वीर, थाली, लोटा समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। इसके अलावा संवरने के लिए शृंगार का सामान भी खरीदा। शिव चौक, भगत सिंह रोड, झांसी रानी चौक, टाउन हॉल रोड, नई मंडी सहित अन्य जगहों पर भीड़-भाड़ की स्थिति रही।
विज्ञापन

करवा चौथ पर अपने साजन के नाम की मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में दिनभर होड़ मची रही। स्टॉल पर पहुंचकर महिलाओं ने अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगवाई। महिलाएं अपने हाथों पर अरेबिक मेहंदी, फुलहैंड, लेग मेहंदी, ब्राइडल मेहंदी लगवाई। स्टॉल पर मेहंदी लगाने वाली युवतियों ने एक हाथ की हथेली पर मेहंदी लगाने के 100, आधे हाथ के 150, दोनों हाथों के 300, पैर और हाथों पर लगाने के 800 रुपये तक लिए गए। करवाचौथ पर अपने साजन के लिए संवरने को महिलाओं ने ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचकर खरीदारी की। मंगलवार होने के बावजूद भी सर्राफा बाजार में भीड़-भाड़ रही। सराफ राज सिंह ने बताया कि करवा चौथ के लिए सबसे ज्यादा पायल और चुकटी की खरीदारी हुई हई। इस बार बाजार में काफी अच्छा रहा है।



पूजा की थाली और करवे की हुई खरीदारी

दुकानदार विकास ने बताया कि पूजा की कोम्बो थाली में डिजाइनिंग प्लेट, लोटा, छन्नी है। इसे 150 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा करवे और करवा चौथ माता की तस्वीर भी खरीदारी की गई। करवा चौथ पर सजने के लिए महिलाओं ने चूड़ी और शृंगार का सामान खरीदा। चूड़ी और मेकअप के सामान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने अपनी साड़ी और ड्रेस के रंग से मिलान कर चूड़ियों का सेट खरीदा। दुकानदार तुषार ने बताया कि सौ रुपये से लेकर हजार रुपये तक का सेट है। कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नामदेव ने कहा कि कपड़ों के बाजार में रौनक रही। व्यापारियों को काफी लाभ हुआ। बाजार में इस बार त्याेहार पर अच्छा काम निकल रहा है। पिछले कई दिनों से बाजार में खरीदारों की भीड़-भाड़ है।


पहली करवा चौथ के लिए उत्साह
मुजफ्फरनगर। पहले करवा चौथ के लिए नवविवाहिताओं में खासा उत्साह है। कंप्यूटर इंजीनियर आशू और शिवानी पहली बार करवा चौथ मनाएंगे। चरथावल निवासी आर्किटेक्ट अक्षय पहली बार गरिमा संग खुशियों को साझा करेंगे। पत्नी को गिफ्ट खरीदे गए हैं। सजधज कर करवा चौथ पर इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सअप और फेसबुक पर चहकने की होड़ लगी हुई है। महावीर चौक निवासी गृहिणी सारिका का मानना है कि करवा चौथ का त्योहार जीवन साथी की लंबी आयु मांगने का दिन आता है। खूबसूरत संदेशों की बहार ने इसे खासा बना दिया है। बबीता मित्तल की नजर में पति की दीर्घायु के साथ दांपत्य के मायने समझने का इससे बड़ा कोई त्योहार नहीं। वहीं, सोशल साइट्स पर जीवन साथी की लंबी उम्र के लिए नए-नए संदेशों की बौछार शुरू कर दी। चाहे दोस्त हो या रिश्तेदार सोशल साइटों ने सुहागिनों के चेहरे की चांदनी में चार चांद लगा दिए हैं। त्योहार कोई हो, उसके उल्लास होना चाहिए। साकेत निवासी पूर्व प्रधानाचार्या कुसुम त्यागी कहती है व्हाट्सअप ग्रुपों ने करवा चौथ मनाने के अंदाज का नया लुक और सतरंगी बनाया है।
विज्ञापन


मेहंदी लगाने की होड़ मची
फोटो
मुजफ्फरनगर। ब्यूटी पार्लरों के यहां मेहंदी लगाने की होड़ मची है। घरों में परस्पर मेहंदी लगाने की रस्म में तब्दीली आई है। एकाकी परिवार के कारण विवाहिताएं फैंड्स अथवा ब्यूटी पार्लरों के मेहंदी लगवाने के लिए रुख कर रही हैं। मानसरोवर कॉलोनी, नई मंडी, गांधी काॅलोनी आदि में ग्रुपों में विवाहिता वीशू, सारिका, महिमा, जूली, सुरभि, कोमल, योजना, नुपूर, श्वेता, हिमानी, कमलेश, सीमा आदि ने ग्रुपों में मेहंदी लगवाई। संजने संवरने के लिए पार्लरों से शृंगार कराया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल राष्ट्र सेविका समिति से विनीता और महिमा का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें