बुढ़ाना। क्षेत्र के गढ़ी सखावतपुर गांव में विवाहिता आरती का शव संदिग्ध हालत में कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वैल्ली गांव की रहने वाली आरती की शादी चार साल पहले गढ़ी सखावतपुर की रहने वाले भगत सिंह के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को आरती का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष से परिजन भी आ गए। हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।