पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया
महिला की मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कुटेसरा गांव में विवाहिता ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे कुटेसरा गांव के मोहल्ला सुलेमान पट्टी में माजिदा (24) की कमरे के पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता के काफी दर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर शक हुआ। कमरे का दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आने के कारण परिवार के ससुराल वाले परेशान हो गए।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके शव को उतारवाया। विवाहिता की मौत की खबर लगने पर गांव निवासी उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का पति मरगूब मजदूरी करता है, उसका निकाह करीब पौने सात साल पहले माजिदा के साथ हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया मामले में तहरीर मिलने के अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।