फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी पर लटकी

Tue, 19 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ, आजमगढ़ के लिए खास
विज्ञापन

- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, कार्रवाई कराने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अंकित विहार में पति के साथ कहासुनी होने के बाद नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई और शव को साथ ले गए।
जनपद मऊ निवासी श्याम नारायण चौहान रिलायंस की जिओ कंपनी में यहां प्रोजेक्ट काेओर्डिनेटर हैं। वह पिछले लगभग चार माह से नई मंडी कोतवाली के अंकित विहार में किराए के मकान में पत्नी सुनैना (25) व दो छोटे बच्चों के साथ रहते हैं। पुलिस केे अनुसार, श्याम नारायण चौहान मऊ व उसकी पत्नी आजमगढ़ की रहने वाली थीं। रविवार रात दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई थी, तब युवक घर से बाहर आ गया। कुछ देर बाद वह घर पहुंचा तो उसे एक कमरा बंद मिला और उसकी पत्नी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सूचना पुलिस को दी गई तो नई मंडी मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मंडी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो सुनैना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने युवक से जानकारी कर सुनैना के मायके वालों को सूचना दी। सीओ मंडी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें