फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता के पक्ष में उतरे किन्नरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। पति के उत्पीड़न का शिकार विवाहिता के समर्थन में राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के बैनर तले किन्नरों ने मंगलौर रोड पुलिस चौकी का घेराव किया। उसने तहरीर देकर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की अध्यक्ष आर्य किन्नर के नेतृत्व में शनिवार को अन्य किन्नर जनपद मुजफ्फरनगर के भैसानी गांव निवासी सविता के साथ मंगलौर रोड पुलिस चौकी पहुंचे। यहां सविता ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी देवबंद क्षेत्र के हाशिमपुरा गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। शिकायत करने पर वह लगातार उत्पीड़न करने लगा। जिसके चलते उसे घर से निकाल दिया। कई बार पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आर्य किन्नर ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें