फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोनीपत के लिए ... कासमपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 12 Feb 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक सोनिया
विज्ञापन
- मायके पक्ष ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कासमपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव दतौली निवासी सूरजभान ने रविवार को भोपा थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी सोनिया (27) की शादी 13 जून 2020 में भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी रामपाल के साथ हुई थी। उसका पति रामपाल अक्सर उसके साथ छोटी-छोटी बात पर झगड़ता रहता था और उसे अकारण परेशान भी करता था। आरोप है कि इसी के चलते उसके पति ने उसे जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। मृतका के पिता की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामले मे रिपोर्ट दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। महिला का आठ माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें