फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन से बात करते समय विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी 28 वर्षीया विवाहिता को मंगलवार रात करंट लगने पर गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। विवाहिता को उपचार के लिए लाने वाले उसके ससुराल वालों ने चिकित्सकों को बताया कि विवाहिता फोन पर बात कर रही थी, उसका फोन चार्जिंग पर लगा था। चार्जर की तार में लगे कट से करंट लगने पर विवाहिता की हालत बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने विवाहिता का उपचार शुरू किया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता की मौत की जानकारी होने पर ससुराल वाले शव को जबरन अपने साथ ले गए। डॉक्टरों ने इस संबंध शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें