फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला सद्दीक नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मौहल्ला बकरियान निवासी सूबेदार ने अपनी पुत्री तमन्ना का निकाह सात वर्ष पहले मोहल्ला सदीक नगर निवासी शौकीन के साथ किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तमन्ना से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के तीन लड़के और एक लड़की है। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री का देहांत हो गया है। आरोप है कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पति शौकीन ने बताया कि तमन्ना को दो दिन पहले बुखार आया था। सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सकों को भी दिखाया था, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता सूबेदार ने तहरीर दी है, जिसमें हत्या की आशंका जताई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें