फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुले तो कहीं बंद रहे बाजार

विज्ञापन
त्रिस्तरीय चुनाव के मतदान के मददेनजर जानसठ रोड पर फैला सन्नाटा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कहीं खुले तो कहीं बंद रहे बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के मद्देनजर सोमवार को जनपद के बाजार कहीं खुले तो कहीं बंद रहे। बाजारों में ग्राहक नजर नहीं आए।
सोमवार को पुराने शहर के शिवचौक, झांसी रानी, भगतसिंह रोड, खालापार, दाल मंडी व शामली रोड पर बाजार तो खुले, लेकिन शाम तक भी ग्राहक नहीं पहुंचे। इसके चलते दुकानदार दिनभर खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। मुख्य मार्गों पर भी आवाजाही बहुत संक्षिप्त रही, जिससे सड़कें खाली पड़ी रहीं। पुराने शहर के रुड़की रोड व मेरठ रोड पर मतदान होने के कारण यहां बाजार बंद रहे। वहीं, नई मंडी क्षेत्र में गांधी कॉलोनी, पचेंडा रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड आदि क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। कहीं कुछ दुकानें खुलीं भी तो ग्राहक नहीं पहुंचे। केवल फोर्स की आवाजाही या वोट डालने के लिए जा रहे लोगों के वाहन ही इन क्षेत्रों में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें