नगर में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
साप्ताहिक बंदी पर रहा बाजार बंद
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद खत्म होने और अनलॉक का पहला चरण शुरू होने के साथ ही मंगलवार को शहर क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी पर पूरा बाजार बंद रहा। कई साल बाद शहर में साप्ताहिक बंदी पूरी तरह से कारगर रही, जिसमें शहर के सभी मुख्य बाजारों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी दुकानें बंद रहीं। बाजार व सभी दुकानें बंद रहने से शहर में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर केवल इक्का-दुक्का वाहनों व राहगीरों का आवागमन रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सभी मुख्य मार्गों व चौराहों पर पुलिस घर से निकलने वाले लोगों से पूछताछ करती व मास्क लगाने जैसे अनिवार्य नियम का पालन कराती नजर आई। वहीं, शहर के अंसारी रोड पर कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आधे शटर गिराकर गुपचुप तरीके से दुकानदारी की, जो पुलिस के पहुंचने पर दुकानें बंद कर रफूचक्कर हो गए।
प्रकाश चौक पर पुलिसकर्मी को दिशा निर्देश करते एसएपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR